मध्यप्रदेश| बीना मध्यप्रदेश बीना नगर में रहने वाले संदीप नामदेव ने आजादी के पर्व 15 अगस्त के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई का जिम्मा लिया और निर्णय किया कि अपने कार्य क्षेत्र को पूरी तरह स्वच्छ और साफ करेंगे।
शहर में डीके काम्प्लेक्स मार्केट में लगभग 50 दुकानें हैं जिन पर दिन भर में हजारों लोगों का आना जाना होता है ऐंसे में आए दिन वहां गंदगी और कचरा बढ़ता जा रहा था लेकिन कोई भी सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा था और गंदगी बहुत बढ़ती जा रही थी।
संदीप ने किया गंदगी को साफ करने का फैसला
संदीप से बात करने पर संदीप ने बताया कि मैंने सोचा कि इस मार्केट में गंदगी रहने के कारण यहां आने वाले लोगों औरतों और बच्चों को भी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकतीं हैं इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मुझे समाज के हित में सफाई करने का कदम उठाना चाहिए और उसमें कोई छोटेपन की बात नहीं है । इसलिये मैं और मेरे मित्र देवेंद्र राय ने मिलकर इस मार्केट में साफ सफाई करके स्वच्छ भारत अभियान के तहत भी अपना योगदान दिया है ।
संदीप ने समाज के लोगों से की अपील
संदीप ने कहा मैं हर उस व्यक्ति से अपील करता हूं जो भी व्यापार करते हैं जो भी दुकानदार हैं अपने-अपने स्थान को साफ-स्वच्छ रखेंगे तो आपका मार्केट स्वच्छ रहेगा इससे ना हमें समस्या होगी ना हमारे पास आने वाले किसी ग्राहक को. जब तक हम साफ सफाई से नहीं रहेंगे समाज स्वच्छ नहीं हो सकता।



