Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज़/याद राम साहू
बालोद। आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न जनसमस्याओं एवं लंबित विकास कार्यों के प्रशासकीय स्वीकृति की मांग को लेकर भारी बारिश के बावजूद बस स्टैंड देवरी में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं बस स्टैंड मार्रीबंगला में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन व चक्काजाम किया गया तथा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी डौंडीलोहारा श्री शिवनाथ बघेल को सौंपा गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष श्री संजीव चौधरी ने कहा कि देवरी एवं मार्रीबंगला क्षेत्र की जनता वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है। क्षेत्र की सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, किसानों, युवाओं और आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के बजाय सरकार केवल झूठे प्रचार और वाहवाही लूटने में लगी हुई है।

गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी ने कहा कि क्षेत्र की दर्जनों सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत वर्षों से लंबित है, जिसमें प्रमुख रूप से पसौद – झिटिया – केंवटनवागांव मार्ग, पीपरखार – कन्याडबरी – खामतराई मार्ग, रींवागहन -गणेशखपरी – रतनभाट मार्ग, करमरी – मनकी -खामतराई मार्ग,देवरी से खेरथा महरूम डोंगरगांव मार्ग, खैरा,गहिरानवागांव, राघोनवागांव मार्ग, देवरी लोहारा मुख्य मार्ग से परसुली खेरथाबाजार मार्ग, गिधवा से कोलियारा मार्ग, खामतराई से मुड़खुसरा मार्ग, पिनकापार से महराजपुर मार्ग, पिनकापार से रींवागहन मार्ग,देवरी से खपराभाट मार्ग, गहिरानवागांव से आलीवारा मार्ग, टटेंगा से कसही मार्ग, टटेंगा औंरी रानीतराई मार्ग, भेंडी से शिकारीटोला मार्ग, कसहीकला से डेंगरापार मार्ग, भीमकन्हार से मुड़खुसरा मार्ग,हड़गहन से गड़ईनडीह मार्ग, बीजाभांठा से टेकापार सिब्दी मार्ग, बीजाभांठा सुरेगांव मेनरोड से छोटे पिनकापार मार्ग, खामतराई से मुड़खुसरा पुलिया,देवरी से मार्री पुलिया, गणेशखपरी में पुलिया,खैरा से गहिरानवागांव के मध्य पुलिया निर्माण है! अनेक गांवों के लोग रोजाना जर्जर सड़कों पर जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सरकार आज इन गांवों की ओर झांकने तक को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रयास आवासीय विद्यालय पिनकापार के भवन निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।आज भी प्रयास विद्यालय पिनकापार दुर्ग में संचालित हो रहा है!क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों एवं स्टाफ की भारी कमी है, जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है किसानों को संयुक्त खाताधारकों के भी एग्रीस्टेक पोर्टल में अनिवार्य पंजीयन,सिंचाई और कृषि संबंधी आवश्यक सुविधाओं जैसे खाद बीज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं,बल्कि क्षेत्र की जनता के अधिकारों और विकास के लिए है! भाजपा सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि जनता अब झूठे आश्वासनों से बहलने वाली नहीं है।आने वाले समय में जनता अपनी उपेक्षा और शोषण का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी! साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सवाल पूछा कि संस्कारी पार्टी कहलाने का दंभ भरने वाली भाजपा के गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन के गाली गलौच वाले वायरल वीडियो एवं भाजपा नेता श्री अभिषेक शुक्ला के विदेशी बार में डांस वाले वीडियो के आधार पर उनका पुतला दहन कब करेंगे?
जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ प्रदेश में बिजली दरों में लगातार वृद्धि की जा रही है, दूसरी ओर स्मार्ट मीटर लगाकर जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट तक आधा बिजली बिल योजना को समाप्त कर भाजपा ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। जनता आज महंगी बिजली, खराब सड़क और बेरोजगारी की मार झेल रही है।अब ई केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं को लाइन में खड़े होने को मजबूर कर रही है राज्य सरकार।श्री हिरवानी ने कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग के नींबू काटकर बारिश रुकवा देने वाले अंधविश्वासी भाषण की कड़ी निंदा करते हुए उनसे महंगाई कम करने का निवेदन किया।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री जागृत सोनकर ने कहा कि देवरी क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और शराब कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है, लेकिन प्रशासन आंख मूंदकर बैठा हुआ है। युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई में व्यस्त हैं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासनकाल में ग्रामीण विकास की पहचान रही गौठान योजना को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर भाजपा केवल राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है।
छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री कोदू राम दिल्लीवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और क्षेत्र की जनता सरकार को चेतावनी देती है कि यदि शीघ्र ही क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण, प्रयास विद्यालय भवन की स्वीकृति, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, बिजली दर वृद्धि की वापसी, स्मार्ट मीटर हटाने, किसानों की समस्याओं के समाधान तथा अवैध कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।
आंदोलन में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना देवी देशलहरा, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे, डॉ नारायण साहू,श्री प्रकाश नाहटा, जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, श्रीमती मीना साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय बारले,हरीश चंद्राकर,श्रीमती खेमिन ढाले, महामंत्री भोजराज साहू,केशव शर्मा, ललिता, दुर्गा ठाकुर, बरसन निषाद, प्रवक्ता मोंटू चंद्राकर,भूपेश नायक,ब्लॉक अध्यक्ष कचरू साहू, जीवन बंदे, अंचल प्रकाश साहू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष क्रांतिभूषण साहू, न पं उपाध्यक्ष अनुभव शर्मा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जीवन कश्यप,संजय साहू, गिरीश चंद्राकर,भूपेंद्र चंद्राकर,सुनील गोलछा, इंदरचंद बाफना,केजू राम सोनबोईर, तरुण पारकर,वैभव साहू,मंडल अध्यक्ष इंदरमन देशमुख,ललित हिरवानी, दीपक सिन्हा, श्रीमती दुर्गा ठाकुर,सलीम खान, मानसिंह देशलहरा, तरुण साहू, रूपचंद जैन,योगेश साहू, कुलेश्वर देशमुख, सौरभ देशमुख, श्रीमती टुपेश्वरी कौशल, हरि साहू, सुभाष देशमुख, श्रीमती एवनी साहू,रिजवान तिगाला,विनय साहू,शिवेंद्र देशमुख, नोवेल दीप गंजीर,चुरेंद्र साहू, खिल्लू कोठारी सहित कांग्रेसजन हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।




