मध्यप्रदेश| विदिशा मध्यप्रदेश कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के द्वारा दिए गए निर्देशो के परिपालन में विदिशा जिले में राजस्व महा अभियान 2.0 तहत ईकेवायसी अपडेशन कार्यो का संपादन किया जा रहा है। इस कार्य हेतु तीन दिवसीय विशेष शिविरो का आयोजन जारी है।
कलेक्टर वैद्य ने ईकेवायसी कार्यो की शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति हेतु समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है तथा ग्राम स्तर पर दलो का गठन कर इस कार्य की सतत माॅनिटरिंग करने के लिए कहा गया है। तीन दिवसीय इस शिविर अंतर्गत आज विदिशा जिले के विभिन्न ग्रामो में कृषकबंधुओं समेत अन्य शासकीय योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों के दस्तावेजो का अपडेशन तथा ईकेवायसी कार्य शिविरो के माध्यम से किया गया है यह शिविर 12 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके अलावा ग्राम स्तर पर ईकेवायसी की लक्ष्यपूर्ति हेतु डोर-टू-डोर ग्रामीणो के घर-घर पहुंचकर ईकेवायसी का कार्य किया जा रहा है।



