Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/गणेश यादव
तमता। ग्राम पंचायत तमता के पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लुड़ेग-तमता मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम प्रभारी एवं मुख्य अतिथि श्री दिनेश चौधरी तथा मंडल प्रभारी श्री हरजीत सिंह भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश यादव एवं महामंत्री लक्ष्मीनारायण सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान जिला मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा नंदिनी पैंकरा, जिला कार्यसमिति सदस्य रनावती जायसवाल, मीडिया प्रभारी राहुल बरेठ, किसान मोर्चा अध्यक्ष जराशन खुंटिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष कौशल्या चौहान, महिला मोर्चा महामंत्री गायत्री देहरी, भाजयुमो अध्यक्ष सुनील शर्मा, महामंत्री गणेश यादव, कोषाध्यक्ष सूरज त्रिपाठी एवं किसान मोर्चा उपाध्यक्ष जगदीश यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अरुण होता, सूरज तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर कुड़ेकेल खंजरो के सरपंच जेतबर पैंकरा समेत गोबिंद दास, हरिशंकर यादव, परसन छत्तर, उदराज पांड़े, भवन साय चौहान, मालिक राम, रामरूप भगत, विनोद देहरी, प्रेम बंजारा, सुखीराम भगत, जयसिंह पैंकरा, रविशंकर पैंकरा, सुबेचन्द देहरी, मोहन देहरी, सुभाष बेहरा, जयकुमार देहरी, राजू वैष्णव, चेतानंद यादव, राजेश होता, शशिकांत, तपेश्वर यादव, प्रदीप मरावी, गुरुदेव सारथी एवं कमला नाग सहित मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के समापन पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के दृढ़ संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।




