जबलपुर | जबलपुर मध्यप्रदेश रामकुमार पटेल उर्फ़ “गुड्डू” नामक व्यक्ति ने समाज से प्रताड़ित होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह उनके बेटे द्वारा समाज के बाहर शादी करने से जुड़ी है। समाज के ठेकेदारों ने इस परिवार को समाज से बाहर कर दिया था।
सामाजिक दबाव और आर्थिक तंगी बनी आत्महत्या की वजह
रामकुमार पटेल का बेटा अपनी पत्नी के साथ अलग रहता था, लेकिन समाजवालों ने रामकुमार पटेल और उनके परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया था। रामकुमार पटेल ने कई बार समाज के ठेकेदारों से मिन्नतें कीं, लेकिन वे नहीं माने। समाज में पुनः शामिल करने के लिए उन्होंने 2 लाख रुपये की मांग की।
बेटे की शादी के कारण समाज से
बहिष्कृत परिवार समाज के ठेकेदार फूल सिंह, गोबर धन, सोमनाथ और अन्य दो लोगों ने रामकुमार पटेल पर लगातार दबाव बनाया। आर्थिक रूप से असमर्थरामकुमार पटेल ने अंततः जहरीली वस्तु का सेवन कर अपनी जान दे दी। मरने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट में प्रताड़ित करने वाले पांचों के नाम लिखे।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने समाज में जाति और परंपराओं के नाम पर हो रहे अन्याय को
उजागर किया है।



