Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अमित दुबे
रतनपुर। धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में गणेश उत्सव के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए कल दोपहर 1 बजे से भोग एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा भंडारे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के इस पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए भोग-प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था की गई है। आयोजन में रतनपुर नगर के सम्मानित नागरिकों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
समिति की ओर से रतनपुर सहित आसपास क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की गई है कि वे कल दोपहर 1 बजे से आयोजित भोग-भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करें तथा भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
आयोजकों ने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सेवा भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। भंडारे में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद ग्रहण करने की समुचित व्यवस्था की गई है।
मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति ने सभी नगरवासियों और क्षेत्र के श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित उपस्थित होकर भोग-भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें और भगवान गणेश जी के दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ उठाएं। समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील भी की है।




