Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर पर कचहरी चौक के सामने कचहरी चौक के राजा के नाम से विख्यात भगवान श्री गणेश अपने विशाल रूप में विराजमान है विगत कई वर्षों से यहां पर भगवान गणेश जी की मूर्ति बैठाई जा रही है जो नए-नए रूप में देखने को मिलता है इस बार भी गणेश समिति के लोगों ने एक आकर्षक रूप में भगवान गणेश जी को विशाल पंडाल के अंदर बैठक विधि विधान से पूजा पाठ करते हुए मूर्ति को स्थापित किए हैं जिसके अंदर कई आकर्षण के केंद्र बिंदु भी दिखाई दे रहे हैं जिसमें 12 ज्योतिर्लिंगों की तैल चित्र के साथ अन्य आकर्षण केंद्र स्थापित किए हैं जहां पर जिला मुख्यालय के आसपास के सभी गांव एवं शहर के लोगों को आकर्षित कर रहे हैं एवं शाम के समय दर्शन के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है यहां पर विशेष बात यह है कि समिति के लोगों द्वारा कई आकर्षक पुरस्कार भी रखे हुए हैं जो लॉटरी के द्वारा गणेश जी के विसर्जन के बाद दिनांक 26 अक्टूबर को ड्रॉ किया जाएगा जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में मारुति कार के साथ-साथ दो पहिया वाहनों की लाइनें लगी हुई है जो लोगों को अपनी भाग्य आजमाने के लिए और आकर्षित कर रहे हैं इस बार समिति के सदस्यों ने पंडाल को बहुत भव्य रूप देकर और आकर्षण के केंद्र बना दिए हैं समिति के सदस्यों के द्वारा हम यह जानकारी मिली है कि कई लोगों को भ्रांतियां रहती हैं कि पुरस्कारों में किसी प्रकार की हेरा फेरी कि भ्रांतियां बनी रहती है लोगों के जुबान से कई प्रकार की बातें सुनने को मिलते हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है लॉटरी की ड्रॉ पर हमारी समिति 100% खरी रहती है इसमें किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है लोगों के बीच में जो भ्रांतियां है वे बिल्कुल गलत है उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओ से भी अपील की है कि लॉटरी ड्रा के समय आप सब लोग भी उपस्थित रहे।




