Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
गरियाबंद। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार तेज बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। राजिम, फिंगेश्वर, छुरा, पांडुका, फुलझर, घटारानी सहित पूरे अंचल में मूसलाधार बारिश जारी है।
लगातार बारिश से छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर हैं और सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। कई ग्रामीण मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं, जिससे किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी –
सड़कों पर जलभराव के कारण स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटारानी-जतमई मार्ग सहित कई संपर्क मार्गों में पानी भर जाने से यातायात ठप हो गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों को पार करने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।




