Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
गरियाबंद। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिनांक 26 सितंबर 2026 शनिवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक 4864/ परीक्षा शाखा /2026-27 के मुताबिक जिले में अत्यधिक वर्षा के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में 26 सितंबर को पूर्ण अवकाश रहेगा।
तिमाही परीक्षा टली –
26 सितंबर को आयोजित होने वाली त्रैमासिक परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। हालांकि शेष दिनों की परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर ही होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
टीचर्स एसोसिएशन की मांग रंग लाई –
बता दें कि इसके पूर्व कल दोपहर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला गरियाबंद ने जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर के नेतृत्व में DEO को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कहा गया था कि जिले के राजिम, फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर, देवभोग सहित ग्रामीण अंचलों में नदी-नाले उफान पर हैं, सड़कों पर पानी भरा है, ऐसे में बच्चों का स्कूल पहुंचना जोखिम भरा है। संघ की मांग पर DEO श्री राजेश कुमार चंद्राकर ने तत्काल संज्ञान लेकर यह फैसला लिया है।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि खराब मौसम में बच्चों को नदी-नाले पार कराने से बचें।




