Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, कांकेर बागोड़। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ग्राम बागोड़ में खेतों में पानी भर गया है। तस्वीर में दिखाई दे रहा विशाल जलभराव किसी बांध, तालाब या नदी का दृश्य नहीं, बल्कि किसानों के खेतों में जमा हुआ बारिश का पानी है।
खेतों में कई जगह फसलें पानी में डूब गई हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। खेती के लिए अनेक किसान बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों से ऋण लेकर कृषि कार्य करते हैं। ऐसे में फसल प्रभावित होने पर किसानों के सामने कर्ज चुकाने और आगामी खेती की व्यवस्था करने की चुनौती खड़ी हो सकती है।
किसानों की स्थिति पर उप सरपंच टेश्वर जैन ने जताई चिंता
ग्राम पंचायत बाबू सालेहेटोला बागोड़ के उप सरपंच टेश्वर जैन ने खेतों में जलभराव की स्थिति को किसानों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग द्वारा प्रभावित खेतों और फसलों का जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए, ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन हो सके और पात्र किसानों को नियमानुसार राहत एवं मुआवजे की प्रक्रिया में सहायता मिल सके।
उन्होंने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था तथा प्रभावित किसानों की स्थिति का जायजा लेने की मांग किए जाने की बात कही।




