जबलपुर | जबलपुर मध्यप्रदेश जबलपुर से मंत्री राकेश सिंह का स्वास्थ्य कुछ समय से खराब चल रहा है जिसके कारण कई राजनीतिक व सामाजिक लोगों का उनके यहां आना जाना लगा हुआ है इसी क्रम में जबलपुर से बाल मित्र समूह की संचालिका व संरक्षक मेघा पवार बीते दिन मंत्री राकेश सिंह के निवास पर पहुंची और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।
मेघा पवार जबलपुर में एक प्रसिद्ध नाम है जो एक बेहतरीन इंसान और बड़ी समाजसेविका भी हैं और हमेशा समाज के सभी वर्ग के लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहतीं हैं।
गरीब और अनाथ बच्चों की शिक्षा और पोषण पर देतीं हैं ध्यान
मेघा गरीब और अनाथ बच्चों की शिक्षा और भोजन व्यवस्था पर पूरा ध्यान देतीं हैं अगर उन्हें कहीं से भी जानकारी मिलती है कि कहीं कोई अनाथ या गरीब बच्चा किसी कमी में है तो मेघा खुद वहां जाकर सबकुछ देखतीं हैं समझतीं हैं और जरूरत के अनुसार पूरी व्यवस्था करवातीं हैं।
बच्चों को भी मेघा बहुत पसंद हैं मेघा बच्चों को किताबें कपड़े खाना और खिलोने भी उपलब्ध करातीं रहतीं हैं बस्तियों में जाकर त्योहार और खास दिन मिल जुल का मनातीं हैं।



