Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पर आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को किसानों के हृदय सम्राट रहे स्वर्गीय ठाकुर राजशेखर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए जिले भर के किसान हजारों की भीड़ में उमर पड़े! कार्यक्रम को देखते हुए ऐसा लगा कि वास्तव में ठाकुर राजशेखर सिंह किसानों के दिल में बसे रहे उन्होंने कभी भी जाति के ऊपर भेदभाव नहीं किया सभी जाति के लोग उनको अपने प्रिय किसान नेता के रूप में मानते थे छोटे-छोटे समस्याओं को लेकर किसान उनके पास पहुंच जाते थे वे तुरंत अपनी सभी कामों को छोड़कर समस्या को हल करने के लिए गंतव्य स्थान में पहुंचकर सुलझा लेते थे यही उनमें एक प्रकार की विशेष प्रवृत्ति रही चाहे वह पानी की समस्या हो चाहे धान खरीदी की समस्या हो या फिर बिजली की समस्या हो यह बात कार्यक्रम में किसानों के मुंह से सुनने को मिली! कई किसान अत्यंत भावुक होकर ठाकुर राजशेखर सिंह अमर रहे कहकर नारा लगाते हुए दिखाई पड़े कार्यक्रम में किसानों के साथ-साथ उनके परिवार के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे वे भी सभी अपने परिवार के मुखिया के कार्य को देखकर व किसानों के मुंह से सुनकर अत्यंत भावुक नजर आए! जिले भर के सभी किसान निस्वार्थ भाव से अपने-अपने वाहन में बैठकर स्वयं के खर्चे से अपने किसान नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए जांजगीर के कचहरी चौक पर उपस्थित हुए! सभी ने उनके कार्यों का सराहना करते हुए अपनी अपनी वाणी से कई प्रकार के उल्लेखित कार्य को गिनातें हुए स्वर्गीय राजशेखर सिंह जिंदाबाद कहकर नारा भी लगाते रहे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री संदीप तिवारी श्री पन्नालाल कश्यप श्री विसुन कश्यप श्री कोमल सिंह श्री विकास सिंह श्री मखन कश्यप श्री अरविंद राठौड़ श्री कृपाराम कश्यप श्री शिव साहू श्री महेश साहू श्री कृष्ण कुमार कश्यप श्री अरविंद सिंह श्री सतीश सिंह श्री दीपक कश्यप श्री राजकुमार बरेट श्री संदीप सिंह श्री छोटेलाल श्री राम भक्त सूर्यवंशी श्री दादू लाल श्री संजय सिंह श्री शांतनु सिंह एवं जिले भर से सभी आए किसान श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम को सहयोग प्रदान करने के लिए जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्री राजकुमार साहू भी उपस्थित रहे कार्यक्रम में स्वर्गीय ठाकुर राजशेखर सिंह के तैल चित्र पर सभी ने फूलमाला पहनाकर एवं तिलक लगाकर उनको श्रद्धांजलि दी! पूरे कार्यक्रम का संचालन किसान चेतना मंच सदस्य श्री संदीप तिवारी ने की।




