वार्ड 4 एवं 5 में संयुक्त आयोजन, बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन संस्कार; आंगन मिलन सेवा चौपाल से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक।
बुलंद टाइम्स न्यूज/अमित दुबे
रतनपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह 2026 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 एवं वार्ड क्रमांक 5(2) स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार विधिवत कराया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
पार्षद सुनील अग्रवाल ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा
वार्ड क्रमांक 4 में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद सुनील अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण बताते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित जागरूकता गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था से लेकर बच्चों के शुरुआती वर्षों तक उचित पोषण उनके स्वस्थ विकास के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में एल्डरमैन सुरेश सोनी, भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष शिवानी सोनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीला सोनी एवं सहायिका सरोज सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
वार्ड 5 में भी उत्साह के साथ मनाया गया पोषण माह
वार्ड क्रमांक 5(2) के आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद मनोज पाटले, प्रभारी विजय कश्यप, भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष उषा चौहान, कार्यकर्ता दिरून निशा एवं सहायिका शारदा सूर्यवंशी उपस्थित रहीं। यहां भी गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।
आंगन मिलन सेवा चौपाल के जरिए पोषण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान आंगन मिलन सेवा चौपाल के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाई गई। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बच्चों के खान-पान और देखभाल पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में गीता धीवर, रेशमा श्रीवास, सरोजिनी यादव, सीमा सिंह, नेहा कश्यप, ज्योति गंधर्व, सरोज श्रीवास, सुनीता यादव, अनसूया धीवर, दुवास धीवर, नंदनी लश्कर, ललित लश्कर, अमेरिका बाई सूर्यवंशी एवं ममता धीवर सहित वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 की महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
पोषण माह का उद्देश्य परिवारों को बेहतर पोषण, मातृ स्वास्थ्य और बाल विकास के प्रति जागरूक करना तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।




