ए आर कर्मा
रिपोर्टर | बस्तर संभाग हेड ✍️
गादीरास, सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गादीरास स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने श्रमदान कर सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का सराहनीय संदेश दिया। विद्यार्थियों ने सड़क की सफाई के लिए श्रमदान किया और अपने कार्यों से समाज के सामने एक अच्छी मिसाल पेश की।
स्काउट-गाइड का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इसी भावना के साथ बच्चों द्वारा किया गया यह श्रमदान सराहनीय पहल है। इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में समाज सेवा के प्रति रुचि बढ़ती है और अन्य लोगों को भी अपने आसपास साफ-सफाई रखने की प्रेरणा मिलती है।
विद्यार्थियों की इस पहल से मिला स्वच्छता और जनसेवा का संदेश
सड़क की सफाई के लिए विद्यार्थियों का आगे आना यह दर्शाता है कि स्वच्छ और सुंदर समाज के निर्माण में युवा पीढ़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जरूरत है कि आम नागरिक भी ऐसे प्रयासों में सहयोग करें और अपने गांव, शहर तथा आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में अपनी भागीदारी निभाएं।
गादीरास के हायर सेकेंडरी स्कूल के स्काउट-गाइड विद्यार्थियों की यह पहल समाज सेवा और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाली है।




