गणेश ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट :-
पत्थलगांव। जशपुर जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापारा में पुलिस ने एक ढाबे के पीछे चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 9 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 63 हजार 470 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मुड़ापारा में एक ढाबे के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान जुआ खेलते हुए 9 लोगों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
-
मुकेश यादव (45 वर्ष), निवासी मुड़ापारा, पत्थलगांव।
-
शरद बेहरा (38 वर्ष), निवासी पाकरगांव।
-
धनुमणि यादव (39 वर्ष), निवासी पाकरगांव।
-
मधुसूदन यादव (38 वर्ष), निवासी करंगाबहाल।
-
मोहम्मद फुल हसन (24 वर्ष), निवासी मुड़ापारा।
-
घनश्याम यादव (32 वर्ष), निवासी कछार।
-
दीपक बेहरा (34 वर्ष), निवासी पाकरगांव।
-
हरि जायसवाल (36 वर्ष), निवासी पाकरगांव।
-
मनोज अम्बस्त (45 वर्ष), निवासी पाकरगांव, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर।
जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने मौके से जुआ फड़ की 63 हजार 470 रुपये की नकदी और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की है। सभी 9 आरोपियों के खिलाफ पत्थलगांव थाने में धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ताम्रकार, उप निरीक्षक विद्याराम यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जय प्रकाश कोराम, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव, अशोक नाग और आरक्षक आलोक मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जशपुर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जिले में जुआ के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पत्थलगांव क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 9 लोगों को पकड़ा गया है और उनके पास से नकदी व ताश की गड्डी जब्त की गई है। जुआ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




