सुरेश सोनी:-
आज बेनूर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में केबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक केदार कश्यप खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने पहुंचे, इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
प्रथम स्थान: ग्राम कोरेडा की टीम
द्वितीय स्थान: पीएमटी बेनूर की टीम
इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया,उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन सच्चा खिलाड़ी वही है जो हार से सीख लेकर जीत के लिए निरंतर प्रयास करता है।




