रिपोर्टर – योगेश्वर साहू
राजिम। प्रकृति की गोद में विराजमान माता घटारानी के दिव्य दरबार में मत्था टेकने और देवी दर्शन की अभिलाषा से पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल का मंगलवार 13 अक्टूबर को आगमन प्रस्तावित है।
पूर्व मंत्री द्वारा प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की मंगल कामना हेतु राजिम स्थित माँ महामाया मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करने का कार्यक्रम भी तय बताया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के उपाध्यक्ष पवन सोनकर ने इस आशय की जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रदेश और खासकर राजिम विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि व मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उक्त धार्मिक अनुष्ठानों में अपनी सहभागिता देने अमितेश शुक्ल का दौरा तय है।
पवन सोनकर के अनुसार घटारानी और झरझरा जैसे पर्यटन स्थलों के विकास के लिए अमितेश शुक्ल द्वारा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जतमई के विकास मॉडल जैसी ही कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।




