न्यूज रिपोर्ट
कन्हैया सिंह ठाकुर चारामा
सिरसिदा। ग्राम सिरसिदा के विद्यालय परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई। विद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने की लंबे समय से चली आ रही इच्छा ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों, शाला विकास समिति, शिक्षकों और ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से पूरी हुई। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसमें स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया।
मूर्ति स्थापना एवं पूजा कार्यक्रम का आयोजन पंडित दयानंद दुबे के द्वारा कराया गया। इस दौरान ग्राम सरपंच कैलाश कोवाची, शिक्षाविद एवं पंच कन्हैया सिंह ठाकुर, शाला समिति अध्यक्ष गुलाब चंद सिन्हा, डेमन साहू और घाना राम साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय में इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में प्रधान पाठक महेंद्र सिंह ठाकुर, ममता साहू, वर्षा खुब चंदनी, महंती मिरी शिक्षिका तथा प्रधान पाठिका पीमन सिन्हा का विशेष सहयोग रहा। सभी के प्रयासों से विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना का सपना साकार हुआ।
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच खीर, पूड़ी सहित अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण की व्यवस्था में विद्यालय की रसोइया ज्योति गावड़े, लालेश साहू, कांति सांगिया, पदमनी उंदरा, संध्या सिन्हा, पवन धाकड़े, शकुंतला कश्यप, पुरुषोत्तम साहू, कोदू राम और लेखराम साहू का योगदान रहा।
मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना से विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल रहा। इस आयोजन ने शिक्षा के प्रति आस्था और सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूत किया।




