दीपक कुमार साहू
बुलंद टाइम्स संवाददाता
देवभोग ( छ ग )
उरमाल (गरियाबंद) : प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी इस ग्राम बड़ी हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया है, यहा की माता की पूजा अर्चना दूसरे यहां से हठ कर होती है जब शाम होती हैं तो पूरे ग्राम के माता बहन मातारानी के दरबार में एकत्रित हो जाते है पूजा अर्चना विधिविधान बाजागाजा पूरे सिस्तेमेटी तरीके से होती है ,इसी समय देखने लायक और मन प्रफुल्लित हो जाता है । पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारा का अनोखी आयोजन ।
इस ग्राम में वर्षो से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है पूरे ग्राम में किसी के घर में भोजन नही बनता पूरे ग्रामवासी एवम आसपास के गांव के भाई बहन माता रानी की भंडारा प्रसादा खाने के लिए एकत्रित हो जाते हैं,यह नजारा बहुत ही रमणीय होता है। इस भंडारा प्रसादा का आयोजन ग्राम के महिला मंडल , पारा टोला के भाई एवम ग्राम के श्रद्धालु बारी बारी से प्रति दिन सुव्यवस्थित रूप किया जाता है।
भंडारा प्रसादा के बाद रात्रि कालीन 9 दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है आम जनता के मनोरंजन के लिए रंगारंग कार्यक्रम जसगित,उड़िया नाटक ,छत्तीसगढ़ी नाचा ,विशाल गरबा नृत्य,आर्केस्ट्रा,डांस प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया जाता है ।
इस ग्राम में माता रानी के ऊपर इतनी आस्था और विश्वास है की कुछ कहा नहीं जा सकता ।
इस ग्राम में दानदाताओं की कोई कमी नहीं है, यहां के श्रद्धालुओं में दान देने और माता रानी की मूर्ति के लिए कंपीटिसन लग जाता है ये सब माता रानी की कृपा है ।जगमोहन
यहां के आयोजन समिति पूरे तनमन धन आस्था और विश्वास से इस कार्यक्रम का संचालन , सार्वजनिक दुर्गोत्स्व समिति द्वारा किया जाता है।
सर्व युवराज नागेश जी,जगमोहन पुजारी जी, मोहन गोयलजी,रमेशजैन जी,सुशील जैन ,पवन जैन देवा राजपूत तेजनारायण साहू अनिल अग्रवाल ,सुकलु कोटवार,क्रिस अग्रवाल ,घना कश्यप , नंदकुमार मालू , माधव साहू ,नोहर साहू ,देवेंद्र देवांगन जी ,परस कौशिक,शांतिलाल मालू और ग्रामीण जनता का भरपूर सहयोग रहता है ।




