याद राम साहू
गुंडरदेही। नवरात्रि पर्व के दूसरे दिन जसवंत सिन्हा ने ग्राम बिरेतरा, कचान्दुर, जुनवानी और सिकोसा में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और दीप प्रज्वलन कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर जसवंत सिन्हा ग्राम कचान्दुर में आयोजित लहर गंगा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र की लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता से जुड़े इस आयोजन में सहभागिता निभाई।

जसवंत सिन्हा ने कहा कि नवरात्रि का पर्व आस्था, शक्ति और संस्कारों का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कार्यक्रमों में स्नेह और सम्मान देने के लिए सभी ग्रामवासियों, दुर्गा समितियों और आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। जसवंत सिन्हा मंडलेश्वर सिन्हा समाज अर्जुंदा से जुड़े हैं और गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी के रूप में सक्रिय हैं। उन्होंने जन-जन से जुड़ाव, संस्कृति के सम्मान और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहरा




