रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर-चांपा
जांजगीर चांपा – पतंजलि योग पीठ हरिद्वार में मुख्य योग प्रशिक्षण शिविर दिनांक 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक प्रशिक्षण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें भारत गोवा आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात एवं छत्तीसगढ़ के योग प्रशिक्षकों ने भाग लिया जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले से भाइयों ने प्रशिक्षण लेकर मुख्य शिक्षक के रूप में प्रमाण पत्र हासिल किया यह कार्यक्रम स्वामी रामदेव महाराज जी के सानिध्य में संपन्न हुआ प्रशिक्षण पश्चात सभी शिक्षकों को पतंजलि योगपीठ के उत्पादन क्षेत्र( फैक्ट्रीयों ) भ्रमण कराया गया|
जहां पर दंत कांति से लेकर सभी उत्पादों का बारीकी से आंखों देखा हाल शिक्षकों ने महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की प्रशिक्षण समापन के बाद आचार्य कुलम में विश्व भर योग के डंका बजाने वाले परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के पूज्य पिता से जिला जांजगीर चाम्पा के योग शिक्षकों ने सौजन्य मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हुए छत्तीसगढ़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां देकर योग शिक्षकों द्वारा प्रत्येक जिले के गांव गांव में जा जाकर योग शिविर लगाने की बात कही स्वामी रामदेव जी महाराज के पूज्य पिता लगभग 85 वर्ष की उम्र की पडाव को पार करते हुए|

आज भी आचार्य कुलम के अंदर नर्सरी विभाग को संभाल रहे हैं जहां पर कर्मचारियों के रूप में सैकड़ो महिला पुरुष काम कर रहे हैं हमने भी वहां उपस्थित होकर सारी नर्सरींयों का भ्रमण किया एवं सभी प्रकार के दुर्लभ प्रजाति के पौधों का संज्ञान प्राप्त करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की अंत में इस दिव्य नर्सरी से हमें निशुल्क रूप में अश्वगंधा, शतावर, रुद्राक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण औषधि पौधे प्राप्त हुए इसके लिए स्वामी जी महाराज के पूज्य पिता को पुनः प्रणाम करते हुए|
हमारी टीम ने बहुत-बहुत धन्यवाद दिया सौजन्य मुलाकात करने वाले में प्रमुख रूप से रामेश्वर सिंह क्षत्रिय, राम कुमार कश्यप, जय नंदन सिंह, लव कुमार कश्यप, योगेश कुमार, राजकुमार हंसले सहित बिलासपुर, कोरबा शक्ति, रायगढ़ सरगुजा सहित जगदलपुर बस्तर के साथ-साथ सभी जिले के योग शिक्षक उपस्थित रहे!




