रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा — जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में कल दिनांक 16 अक्टूबर को एक शाम मां के नाम का अलौकिक दरबार लगेगा जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी सुरों का जादू बिखेरेगी पिछली बार उन्होंने इशिका फाउंडेशन के तहत हाई स्कूल मैदान में अपनी सुरों का जादू बिखेर चुकी है इस बार भी नवरात्रि के पक्ष पर पुनः जिला मुख्यालय जांजगीर पर आगमन होने जा रहा है|
इस बार हरि लीला ट्रस्ट के द्वारा यह आयोजन आयोजित है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू जी होंगे भजन गायिका शहनाज अख्तर अपने सुरों के माध्यम से पूरे भारत में अपनी प्रसिद्धि प्राप्त कर ली है और महाकाल की धरती उज्जैन में अपने जीवन को समर्पित करते हुए भगवान भोलेनाथ की आशीर्वाद प्राप्त करती हुई सामाजिक बंधन से दूर बहुत आगे निकल चुकी है|
यह बात सभी लोगों को मालूम है कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए हरि लीला ट्रस्ट के सचिव श्री अमर सुल्तानिया जी ने पूरे जिले वासियों की सपरिवार और मित्रों सहित आने की अपील करते हुए निवेदन भी किया है कार्यक्रम पूरी तरह से निशुल्क रहेगा यह बात भी उन्होंने मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रदान की है समय को ध्यान में रखते हुए जगह के लिए पहले आए पहले पाये की बात भी उन्होंने कही है साथ ही साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं प्रशासन से भी पूरी मदद की अपील भी की है ताकि व्यवस्था में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए!




