रिपोर्ट – योगेश्वर साहू
फिंगेश्वर/बेलर। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बेलर में पटपर जश झांकी का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन ग्राम पंचायत के उपसरपंच हरिशंकर साहू एवं समस्त ग्रामवासी बेलर के सहयोग से रखा गया था।
जानकारी के अनुसार पटपर जश झांकी छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध झांकी है। इसे देखने के लिए बेलर सहित आसपास के गांवों और जिलों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। पूरी रात चले इस आयोजन में देवी के विभिन्न रूपों की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गईं। देवी के दर्शन कर दर्शक झूम उठे।
इस दौरान पूरे बेलर गांव में देवी जस गीतों की गूंज सुनाई देती रही और पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन हर साल किया जाता है और इस बार भी हजारों लोग इसमें शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत, उपसरपंच और ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।




