सुरेश सोनी की रिपोर्ट ;-
नारायणपुर – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देश मे हो रहे वोट चोरी को लेकर व्यापक स्तर पर जन आंदोलन कर शुरुआत कर चुकी है और आने वाले समय मे देश के कोने कोने मे सभा कर गाँव गाँव मे बाजारों मे नुक्कड़ सभा कर अंतिम व्यक्ति तक वोट चोरी चुनाव मे धांधली को लेकर जाएगी और उसके मत को भारतीय जनता पार्टी कैसे चोरी करती है उसका मत कहा जा रहा है इससे बताने का निर्णय लिया गया है, महाराष्ट्र से आये पूर्व विधायक एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक राजेश धोन्डी राम ने राजीव भवन पहुंच कर जिला कांग्रेस एवं समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्त्ताओ पदाधिकारियो का बैठक लिया |
बैठक मे उन्होंने ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सिर्फ वोट करने तक ही सिमित नहीं SIR के माध्यम से मतदाता सूची से नाम हटाना, दोहरी पंजीकरण, चुनाव सम्बंधित आकड़ो मे पारदर्शिता EVM और VVPAT की कार्यप्रणली चुनाव आयोग के आचरण को लेकर लगतार सवाल उठ रहे है लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी चुनाव को लेकर लगतार सवाल उठा रहे है 7 फरवरी 2025 महाराष्ट्र चुनाव के दौरान 39 लाख वोटर अचानक जुड़ने का सवाल उठाये|
वही अगस्त 2025 मे महादेव पुरा कर्नाटक मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोहरा पंजीकरण आमान्य या संदिग्ध तस्वीर फार्म -6 का दुरूपयोग वो उजागर किया इसी तरह नवम्बर 2025 को हरियाणा मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी को उजागर किया था, वही चुनाव आयोग के अधिकारियो ने भी इंडियन एक्सप्रेस समाचार को बताया की फार्म – का दुरूपयोग किया गया था और अधिकारियो ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर 14 बार शिकायत दर्ज करवाया|
जिससे पुरा देश ने चुनाव प्राणली और वोट चोरी को जाना और समझा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे और लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने वोट चोरी को लेकर इण्डिया गठबंधन को एक किया और आंदोलन किया जिससे आज देश मे जेन जी ने आंदोलनरत है और कांग्रेस पुरा इंडिया गठबंधन के साथ 1 नवम्बर को राम लीला मैदान दिल्ली मे व्यापक स्तर पर आंदोलन करने जा रही है आगे राजेश राठौर ने कहा की चुनाव आयुक्त की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के जज और नेता प्रतिपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नियुक्ति किया जाता रहा है |
जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया कानून लाकर केबिनेट मंत्री को अध्यक्ष बनाकर इस प्रक्रिया को बदला है, ताकि अपने पसंद से चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कर सके और वोट चोरी कर सके, कांग्रेस निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करती है साथ ही sir को स्थगित और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा का मांग करती है|




