गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बनने और प्रदेश में अति बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने आदेश जारी किया है। कलेक्टर के निर्देश पर जारी इस आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को जिले के समस्त विद्यालयों में एक दिन का अवकाश रहेगा।
अवकाश शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी सभी स्कूलों में लागू रहेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।
बता दें कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद से ही जिले में अलर्ट जारी है।





