रोहित गुमास की रिपोर्ट:-
आवापल्ली, जिला बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत ग्राम आवापल्ली स्थित मिनी स्टेडियम में बस्तर ओलंपिक 2026-27 के जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री शंकरैया मड़वी जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री तीरथ जुमार जी, मंडल महामंत्री श्री हरेकृष्ण मुंड जी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), बीआरसी महोदय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बस्तर ओलंपिक के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं की खेलों में भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।
बस्तर ओलंपिक का संदेश — खेल, प्रतिभा और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर।




