रिपोर्टर सुरेन्द्र कुमार बघेल :-
लवन। बलौदाबाजार जिले में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के पदस्थापना के बाद जुआ, सट्टा, गांजा तथा अवैध शराब की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में लवन थाना के नवपदस्थ थाना प्रभारी अश्वनी सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर नकेल कसने में जुटी है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की लगातार कार्रवाई से लवन क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल देखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।




