योगेश्वर साहू की रिपोर्ट गरियाबंद
जिला गरियाबंद/ धमतरी की बहुआयामी सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्था सिरजन द्वारा विगत 14 वर्षों से निरंतर छत्तीसगढ़ के लोक कला संस्कृति के संरक्षण और कलाकार साहित्यकार के कल्याण एवं उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है। इस दौरान अनेक लोक कला महोत्सव का आयोजन नवोदित और पुराने कलाकारों को मंच प्रदान कर सम्मानित कर, कलाकारों का चिन्हारी पोर्टल पर पंजीकृत कर bh पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया जिससे जरुरतमंदों को लाभ मिला है।इसी कड़ी में शनिवार 31अक्टूबर को एक दिवसीय सिरजन लोक कला महोत्सव और साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन ग्राम फुलझर घटारानी में किया गया है।
जिसमें दोनों जिलों गरियाबंद धमतरी के विभिन्न विधाओं के कलाकार शामिल होकर प्रस्तुति देंगे।इस कार्यक्रम के अतिथि जिला पंचायत सभापति नंदनी ओंकार है साहू , शिवांगी चतुर्वेदी ,इन्द्रजीत महाडिक, प्रवीण कुमार साहू अध्यक्ष साहू समाज संघ,पूर्व जनपद अध्यक्ष राघोबा महाडिक, मोती राम निषाद अध्यक्ष निषाद समाज, सतनामी समाज जिला अध्यक्ष हेमंत सांग, हेमंत सोलर स्योलेशन के डायरेक्टर तुलसी राम साहू होंगे। अध्यक्षता सिरजन के प्रांतीय अध्यक्ष और हरिभूमि चौपाल अंक के सम्पादक डॉ दीनदयाल साहू भिलाई, छत्तीसगढ़ कला परम्परा के सम्पादक डॉ डी पी देशमुख, और ग्राम पंचायत फुलझर के सरपंच सन्तोष कुमार दीवान करेंगे।
महोत्सव की तैयारी में प्रधान संरक्षक डॉ नूतन लाल साहू केंद्रीय प्रतिनिधि डॉ ईश्वर, संरक्षक सेवक ठाकुर संस्थापक गौकरण मानिकपुरी अध्यक्ष तुलेश्वर घृतलहरे गंगा बाई मानिकपुरी सचिव बाबूलाल साहू उज्ज्वल दिब्यांग संघ के जिला अध्यक्ष जागेश्वर साहू,
सहसंयोजक यश कुमार साहू नंदकुमार ध्रुव दशरथ तारक चोवा राम यादव जुटे हुए हैं।




