दंतेवाड़ा/गीदम | भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला दंतेवाड़ा के तत्वाधान में आज NMDC DAV पॉलिटेक्निक कॉलेज, एजुकेशन सिटी जवाँगा गीदम में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” रहा, जिसमें पॉलिटेक्निक के प्राचार्य,युवाओं व सैकड़ों छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुवात माँ भारती व छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वालित कर किया गया | कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकेश ठाकुर ने छात्रों को कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे मे स्वागत उद्बोधन देते हुए वक्ताओं का परिचय कराया एवं स्वागत व अभिनन्दन किया | कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा – “लोकतंत्र हमारे देश की आत्मा है।
बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान दिया है, वही हमें एकजुट रखता है। आज कुछ ताकतें अराजकता फैलाकर हमारे लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती हैं, लेकिन युवा शक्ति को इसके खिलाफ खड़ा होना होगा। वोट देना ही नहीं, जागरूक रहना भी लोकतंत्र की रक्षा है। अरविंद कुंजाम,उपाध्यक्ष – जिला पंचायत ने कहा – “अराजकता कभी विकास नहीं लाती, सिर्फ विनाश लाती है। छत्तीसगढ़ और बस्तर ने अराजकता का दंश देखा है। अब समय है कि हम टेक्निकल शिक्षा लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपने क्षेत्र का विकास करें। लोकतंत्र में ही सबका साथ, सबका विकास संभव है।”

भारतीय जनता युवा मोर्चा दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष राहुल असरानी ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा – “भाजयुमो का एक ही संकल्प है – देश पहले। आज जो लोग संसद, संविधान और सेना का अपमान करते हैं, वही अराजकता के जनक हैं। हमें सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोकतंत्र की रक्षा करनी है। पॉलिटेक्निक का युवा सिर्फ
नौकरी नहीं करेगा, राष्ट्र निर्माण भी करेगा।”दिनेश कौशल जी उपाध्यक्ष – जनपद पंचायत
ने कहा – “लोकतंत्र हमें बोलने का अधिकार देता है, लेकिन अराजकता उस अधिकार का दुरुपयोग है। छात्र जीवन से ही अनुशासन और संवाद की आदत डालनी होगी। लोकतंत्र बचेगा तो हमारा भविष्य बचेगा।”कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर राघवेंद्र दीवान ने किया |
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को लोकतंत्र की रक्षा की शपथ दिलाई गई एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजा गुप्ता,ममता गुप्ता,पिसे वट्टी, भाजपा मंडल महामंत्री द्वय अजय अवस्थी, लोकेन्द्र ठाकुर,प्रोफेसर वैभव प्रताप,निखिल नाग,चंद्रकांत स्वाई, सूरज सिंह, अनीश जार्ज,गौरव भवानी,शिव प्रताप, राहुल सोनवानी, शम्भू यादव,रोहन फूटाने, मनीष देवांगन, सुनील छत्रिय,रामराज ठाकुर,कमलेश ठाकुर, विकास देवांगन, यशवंत शर्मा,शौर्य शिवहरे समेत युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कॉलेज के प्राचार्य, छात्र छात्रायें व युवा साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




