रोहित गुमास की रिपोर्ट-
बीजापुर। जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत ग्राम आवापल्ली क्षेत्र में गैस वितरण की समस्या लगातार बनी हुई है। हर महीने गैस की आपूर्ति में अनियमितता और गैस एजेंसी में लगने वाली भारी भीड़ के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि समय पर गैस वितरण नहीं किया जाता। वहीं, कई बार ओटीपी (OTP) नहीं आने और डिजिटल प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों के कारण लोगों को बिना गैस सिलेंडर लिए ही निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं गैस एजेंसी से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को नियमित किया जाए तथा आम नागरिकों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें बार-बार परेशानियों का सामना न करना पड़े।




