रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर चांपा :-
जांजगीर चांपा : जिला मुख्यालय जांजगीर के नया सर्किट हाउस में कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट बचाओ देश बचाओ के तहत जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन हुआ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के प्रभारी महाराष्ट्र से आए पूर्व सांसद डॉक्टर आहिरे जी कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर चरण दास महंत जी, जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास कश्यप जी, जैजेपुर क्षेत्र के विधायक शाहू जी, पामगढ़ क्षेत्र के विधायक के साथ साथ क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे|
कार्यक्रम में पत्रकारों ने जनप्रतिनिधियों को कई प्रकार से सवाल पूछे जिसमें प्रमुख रूप से चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार द्वारा वोट चोरी, चुनाव मशीन के जगह वैलेट पेपर द्वारा, धान खरीदी में किसानों की समस्या के साथ-साथ कई अन्य मुख्य मुद्देरहा जिसका उत्तर देते हुए कार्यक्रम के प्रभारी ने भाजपा के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार की इस्तीफा तक कांग्रेस द्वारा आंदोलन को चलते रहने की बात कही वोट चोरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं आर एस एस की भूमिका को कोसते रहे|
उन्होंने पत्रकारों के प्रश्न उत्तर देते हुए यह भी बताया कि हम मतदाताओं की वोट चोरी नहीं होने देंगे जो नाम मतदाता सूची में मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देश पर काटे गए हैं उनको पुनः जुड़वाने का काम करेंगे यह सारे मुख्य मुद्दा 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भी देखने को मिलेगा इन सारी समस्याओं को लेकर एक बड़ा आंदोलन होगा जिसमें देशभर के सभी प्रांत के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी दिल्ली के रामलीला मैदान में अभी से पहुंचने लग गए हैं उन्होंने आगे यह भी बताया कि यह आंदोलन देश बचाव एवं वोट बचाव के लिए बड़ा रूप लेगा जिसमें देश के युवाओं का बहुत बड़ा रोल रहेगा|
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर चरण दास महंत ने भी इन्हीं सब बातों को दोहराते हुए पत्रकारों के प्रश्न का उत्तर देते रहे पत्रकारों ने उनसे प्रश्न पूछा कि 2 साल बाद आगामी विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में जो होंगे उसमें मुख्यमंत्री का चेहरा आपकी रहेगी या किसी और की तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि यह तय दिल्ली के हाई कमान तय करेगा हम सब साथ मिलकर लड़ेंगे और आप लोगों को चुनाव के बाद लड्डू एवं मिठाई भी खिलाएंगे उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में बहुत सारी समस्या है |
जिसको भाजपा सरकार पूरा अनदेखी कर रहे हैं जिसमें मुख्य मुद्दा किसानों की धान खरीदी के साथ-साथ महंगाई एवं बेरोजगारी पर रहेगी रही बात वोट चोरी की तो इसके लिए हम लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ छत्तीसगढ़ चुनाव आयुक्त को भी लिखित में शिकायत किए हैं आगे जब तक सही निर्णय नहीं हो जाता तब तक हमारा आंदोलन छत्तीसगढ़ के साथ-साथ सभी प्रति में नवंबर तक चलता रहेगा बूथ स्तर से लेकर शहर तक आंदोलन चलेगा इसके लिए राज्य स्तर तक की सभी विधायक एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा जवाबदारी दे दी गई है उन्होंने पत्रकार सम्मेलन में सभी को उपस्थित होने के लिए धन्यवाद भी दिया और साथ ही साथ पत्रकारों को चौथे स्तंभ मानकर आगे सहयोग करने की अपील भी की! कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में जन प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, गुलजार सिंह, शिशीर द्विवेदी, मोहित यादव सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे!




