कोरिया/बैकुंठपुर – दीपावली पर्व के दौरान ताश के पत्तों पर दांव लगाकर हार-जीत का अवैध जुआ खेलने वालों पर कोरिया पुलिस ने पूरी सख्ती के साथ शिकंजा कस दिया है।
पुलिस अधीक्षक हरिश कुमार राठौर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के तहत थाना पटना, थाना बैकुंठपुर, चौकी पोड़ीबचरा तथा चरचा क्षेत्र में पुलिस टीमों ने जुआ फड़ों पर ताबड़तोड़ छापे मारते हुए कुल 49 52 परियों के दीवाने काम जैसे जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 20 हजार रुपये से अधिक की नकद राशि व ताश की गड्डियां जब्त कीं।
थाना पटना पुलिस ने क्षेत्र में जुए के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की। थाना पटना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने 07 और 08 नवंबर 2026 की दरम्यानी रात विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर घेराबंदी कर कुल 22 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में प्रकाश राजवाड़े, मुकेश राजवाड़े, नरेश साहू, राजेश यादव, संजय सिंह, सुजीत कुमार, रामदेव, विजय सिंह, रामचरण, अजित कुमार, राजेश कुमार, राजेश राजवाड़े, साधन राजवाड़े, कमलेश कुमार, इंद्रपाल, रामकुमार, दीपक कुमार, रामचंद्र, भूपेंद्र प्रसाद, गुलशन, लल्लू एवं मुकेश कुमार शामिल हैं। पटना पुलिस द्वारा दीपावली के अवसर पर अब तक कुल 13 जुआ प्रकरणों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।
पोड़ी बचरा में भी पुलिस ने अलग-अलग 4 जुआ फड़ों पर दी एक साथ दबिश
वहीं थाना बैकुंठपुर एवं चौकी पोड़ी बचरा पुलिस की संयुक्त टीम ने 07 नवंबर को अलग-अलग 4 जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में 15 आरोपियों को ताश-पत्ती से जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया और उनके पास से कुल 12,500 रुपये नकद जब्त किए गए। इसमें सलका व सागरपुर निवासी जमुना प्रसाद और महादेव से 2,400 रुपये (अपराध क्र. 332/2026); मझगवां, सलका व चेर निवासी संदीप, सोना कुमार और खूब लाल से 3,050 रुपये (अपराध क्र. 333/2026); तोलगा, सकरिया व पोड़ी निवासी अखिलेश साहू, मुकेश कुमार, शुभम साहू, शैलेष कुमार और अरविन्द साहू से 3,050 रुपये; तथा बैमा, गेजी व तोलगा निवासी रमेश चंद, हरकलाल, शिवलाल सिंह, विनोद कुमार और राजकुमार आंडिल्य से 4,000 रुपये बरामद कर जुआ एक्ट की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया।
महुआपारा खरवत, ग्राम चिरमी मे भी 8 जारी चढ़े पुलिस के ह्थे
इसी क्रम में महुआपारा खरवत और ग्राम चिरमी में भी जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर महुआपारा खरवत में दो अलग-अलग फड़ों पर दबिश देकर 8 जुआरियों को पकड़ा गया। पहले मामले में छिन्दडांड व महुआपारा निवासी रविशंकर साहू, कृष्णा कांति, लोकेश्वर कुमार कोशी और फलेन्द्र कुमार से 5,200 रुपये (अपराध क्र. 165/2026) तथा दूसरे मामले में रूपनगर चरचा निवासी प्रांजल पासवान, आदित्य सारथी, दीपक सारथी और भोला दास से 1,300 रुपये (अपराध क्र. 166/2026) जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, चौकी पोड़ीबचरा के अंतर्गत ग्राम चिरमी में देर रात दबिश देकर अर्जुन राम, सुखदेव, जयपाल और जयकुमार को जुआ खेलते पकड़ा गया, जिनके पास से 1,140 रुपये, ताश पत्ती, मोमबत्ती व तौलिया जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
कोरिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जुआ जैसी अवैधानिक व सामाजिक कुरीतियों से दूर रहें और जिले में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।








