जिला दन्तेवाड़ा से रुपेंद वासुदेवा की रिपोर्ट
दन्तेवाड़ा : जिला परिवहन कार्यालय दन्तेवाड़ा की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठ रहें हैं | एक बार फिर आरटीयो कार्यलय सवालों के घेरे में
मिली जानकारी के अनुसार
दन्तेवाड़ा मामला दन्तेवाड़ा आरटीयो कार्यलय का है | आवेदकों ने ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण और वाहनों के नामांतरण के लिए अतिरिक्त राशि वसुले जाने की शिकायत दर्ज की है | साथ ही बीना ड्रायविंग टेस्ट के लाइसेंस जारी करने का आरोप भी लगाया है |
शिकायत कर्ताओं के अनुसार
एल एम वी वाहन नामांतरण में 1000 से 1500 रुपये लाइसेंस ,नवीनीकरण में 500 रुपये और लर्निंग में निर्धारित 355 रुपये के बताए सिधे 800 रुपये लिया जा रहा है |
वहीं हैंवी और एलएमवी लाइसेंस के लिए भी निर्धारित राशि से अधिक मांगने का आरोप है| आवेदकों का कहना है की कार्यलय में एजेंटों का जमावाड़ा रहता है और अधिकतम कार्य उनके माद्धम से ही होता है |
जिला परिवहन अधिकारी अनुपस्थित रहते हैं साथ फोन भी नही उठाते हैं|
लोगो ने जिला परिवाहन अधिकारी रविन्द्र कुमार ठाकुर की अन उपलब्धता और फोन ना उठाने की भी शिकायत करी है |
स्थानीय लोगो ने मामले की निष्पक्षता जांच कराकर अतिरिक्त वसुली और अनियमितताओ पर रोक लगाने की मांग की है | लोगो ने यह भी कहा की बीना दक्षता परीक्षण के लाइसेंस जारी करना मतलब सड़क दुर्घटनाओ को बड़ाना है और सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है|
परिवहन जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार ठाकुर नै आरोप का किया खंडन
परिवाहन जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार ठाकुर नै आरोप का खंडन करते हुए कहा की कार्यालय में कोई भी अतिरिक्त राशि नही वसुली जा रही है अगर किसी कर्मचारी द्वारा ऐसी वसुली किया जा रहा है तो शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी ||







