सरफराज अंसारी की रिपोर्ट बुलंद टाइम्स बीजापुर
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना उसूर क्षेत्र के पुजारीकांकेर जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया गया है। इसमें 50 नग बीजीएल सेल मिले हैं।
जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को खुफिया सूचना के आधार पर थाना उसूर, आवापल्ली, पामेड़ और केरिपु 196/E की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुजारीकांकेर के जंगल में कुछ संदिग्ध स्थानों की पहचान की गई। सुरक्षा बलों ने तलाशी ली तो नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए डंप से 50 नग बीजीएल सेल बरामद हुए।
बरामद विस्फोटक सामग्री के संबंध में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
बीजापुर पुलिस की आम नागरिकों से अपील
बीजापुर पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए लगातार सर्चिंग एवं डी-माइनिंग अभियान चला रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें। ऐसी वस्तुओं को बिल्कुल न छुएं और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।







