बुलंद टाइम्स न्यूज छत्तीसगढ़
जिला दन्तेवाड़ा से रुपेंद वासुदेवा की खास रिपोर्ट
दन्तेवाड़ा जिले के बालूद और बालपेट क्षेत्र में दिनदहाड़े अवैध रेत खनन होने की शिकायत सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर इस गतिविधि को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर मालिकों पर 25,700 रुपये का चालान काटे जाने की बात कही गई है। वहीं, ट्रैक्टरों को लगभग एक माह तक रोके जाने से वाहन मालिकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर की किस्त चुकाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि अवैध रेत खनन हो रहा है, तो उसके मूल स्रोत पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? केवल ट्रैक्टर मालिकों पर कार्रवाई करने के बजाय अवैध खनन में शामिल सभी लोगों की जांच होनी चाहिए।
अब देखना होगा कि खनिज विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।







