अमित दुबे की रिपोर्ट | बुलन्द टाइम्स न्यूज़
रतनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के पेंड्रा प्रवास के दौरान शुक्रवार को रतनपुर महामाया चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आतिशी स्वागत किया। रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ अपने नेता का अभिनंदन किया।
महामाया चौक पर जैसे ही भूपेश बघेल का काफिला पहुंचा, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों और आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र कांग्रेसमय नजर आया। कार्यकर्ताओं में अपने पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला।

रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रतनपुर आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बघेल के नेतृत्व और उनके जनहितकारी कार्यों से प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरणा मिली है।
स्वागत के दौरान रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
भव्य स्वागत के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पेंड्रा प्रवास को लेकर अपना उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता प्रदर्शित की। महामाया चौक पर कुछ देर के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी से माहौल पूरी तरह राजनीतिक उत्साह से सराबोर रहा।







