खराब मिट्टी की डंपिंग से नदी-नालों का प्राकृतिक प्रवाह बाधित, ग्रामीणों की सुरक्षा पर उठे सवाल
दन्तेवाड़ा। NMDC डिपॉजिट नंबर-14 से निकलने वाली खराब मिट्टी को पहाड़ी क्षेत्र में डंप किए जाने से आसपास के ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। बताया जा रहा है कि डंप की गई मिट्टी के खिसककर नीचे स्थित लोहा गांव की ओर फैलने से भू-धंसाव का खतरा पैदा हो गया है।
मिट्टी के कारण गांव की नदी और नाले भर गए हैं, जिससे प्राकृतिक जलप्रवाह बाधित हो रहा है। वहीं ग्रामीणों के आने-जाने वाले रास्तों पर भी गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आखिर ग्रामीणों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
संबंधित अधिकारियों एवं NMDC प्रबंधन से मांग है कि तत्काल स्थल निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि ग्रामीणों की जान-माल, आवागमन और प्राकृतिक जलस्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।







