✍️ गौरव सिंह
जिला ब्यूरो चीफ – राजनांदगांव
राजनांदगांव। शहर के जिला अस्पताल के पास कुछ देर पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक साइकिल चालक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि साइकिल चालक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के कारणों और मृतक की पहचान को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस की कार्रवाई एवं घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।
लगातार अपडेट के लिए जुड़े रहें – बुलंद शहर न्यूज़।







