अमरजीत सिंह
बुलन्द टाईम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपुर – खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में कोरिया जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 2,985.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। 21 नवंबर की सुबह 10 बजकर 25 मिनट की स्थिति में जारी उपार्जन रिपोर्ट के अनुसार, यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.28 प्रतिशत अधिक है। जिले में पंजीकृत 24,116 किसानों में से 683 किसान धान बेच चुके हैं। यह कुल पंजीकृत किसानों का 2.83 प्रतिशत है।
गिरजापुर में सबसे अधिक 357.08 मीट्रिक टन खरीदी
जिले के 24 उपार्जन केंद्रों में गिरजापुर खरीदी में सबसे आगे है। यहां 74 किसानों से 357.08 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। पोंडी में 72 किसानों से 325.76 मीट्रिक टन और पटना में 59 किसानों से 288.68 मीट्रिक टन की खरीदी हुई है। बैमा में 262.24, सरभोंका में 236.48 और तरगंवा में 225.36 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। रामगढ़ केंद्र में रिपोर्ट जारी होने तक खरीदी शुरू नहीं हुई थी। जिले में खरीदे गए धान का उठाव भी उस समय तक दर्ज नहीं हुआ था।
20 नवंबर को 72 टोकनों पर 263.20 मीट्रिक टन खरीदी
20 नवंबर को जिले के 13 उपार्जन केंद्रों में 72 टोकनों पर 263.20 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। इसमें समिति से जारी 28 टोकनों पर 76.72 मीट्रिक टन और टोकन ऐप से जारी 44 टोकनों पर 186.48 मीट्रिक टन की खरीदी हुई। उस दिन पोंडी में सबसे अधिक 54.76 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। बैमा में 46.40 और चिरमी में 33.48 मीट्रिक टन की खरीदी हुई।
23 नवंबर को धान बिक्री के लिए 22 उपार्जन केंद्रों में कुल 257 टोकन पंजीकृत हैं। इनमें 179 टोकन ऐप से और 78 समितियों के माध्यम से जारी हुए हैं। इन टोकनों में कुल 1,150.60 मीट्रिक टन धान की मात्रा दर्ज है। गिरजापुर में सबसे अधिक 28 टोकन जारी हुए हैं, जिनमें 147.64 मीट्रिक टन धान दर्ज है। सरभोंका में 26 टोकनों पर 107.28 मीट्रिक टन और पोंडी में 22 टोकनों पर 115.72 मीट्रिक टन धान दर्ज है।







