बुलंद शहर न्यूज़
गौरव सिंह, जिला ब्यूरो चीफ, राजनांदगांव
राजनांदगांव। बदलते मौसम और रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। ओपीडी में सुबह से ही पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी दवा काउंटर पर है। यहां मरीजों और उनके परिजनों को दवा लेने के लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। काउंटर की संख्या और स्टाफ कम होने से भीड़ संभल नहीं पा रही है।
डॉक्टर से दिखाने और जांच कराने में पहले ही काफी समय निकल जाता है। इसके बाद दवा के लिए फिर लंबी कतार में लगना पड़ता है, जिससे बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को खास दिक्कत हो रही है। मरीजों और परिजनों का कहना है कि दवा काउंटर और स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि समय पर दवा मिल सके और लोगों को राहत मिले।







