रिपोर्टिंग : : लता नाग
दन्तेवाड़ा: : औद्योगिक प्रशिक्षिण संस्थान (आईटी आई ) भांसी में शनिवार को दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया समारोह में प्रशिक्षण पुर्ण करने वाले सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम उपस्थित रहें | कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दिप प्रज्वलित कर किया गया | इसके पश्चात संस्थान के प्राचार्य कमलेश साहु ने अतिथियों का स्वागत किया |
इस अक्सर पर मुख्य अतिथि अरविंद कुंजाम जी ने प्रशिक्षुओ को संबंधित करते हुए कहा की.. युवाओं को केवल नोकरी तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि स्वरोजगार एवं उध्मिता को भी अपनाना चाहिए | उन्होंने कहा की तकनीकी ज्ञान और हुनर के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं | तथा दुसरो को भी रोजगार उपलब्ध करा सकते है। और साथ उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी|
संस्थान के प्राचार्य कमलेश साहु ने प्रशिक्षुओ को बधाई देते हुए कहा की संस्थान में अर्जित तकनीकी ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर बेहतर रोजगार केअवसर प्राप्त करें और जीवन में निरंतर प्रगति करें|
समारोह के अंत में सभी सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए| प्राचार्य श्री कमलेश साहु द्वारा मुख्य अतिथि श्री अरविंद कुंजाम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर एनएम डीसी बचेली के परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली ने भी सभल प्रशिक्षुओं एवं संस्थान के प्रशिक्षकों बधाई एवं शुभकामनाये दी |
कार्यक्रम का आभार एवं मंच संचालन के इंजीनियरिग ड्राइंग इंस्ट्रक्टर श्री सत्यम कुमार सिंह ने किया | समारोह में संस्थान के शिक्षकगण , कर्मचारी एवं प्रशिक्षु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे |
आईटीआई भांसी परिवार ने सभी सफल प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने हुनर , परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर जीवन में नयी उचाईयां हासिल करने का संदेश दिया ||







