विजय जैन की रिपोर्ट:-
उत्तर बस्तर कांकेर | जनपद पंचायत नरहरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाबू सालेहेटोला व आश्रित ग्राम बागोड़ मे स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उल्लास, व उमंग के वातावरण के साथ आजादी का महा पर्व धूमधाम से मनाया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला बागोड़ में ग्राम पंचायत सरपंच बलदेव सिंह ठाकुर द्वारा सालामी देकर ध्वजारोहण किया गया साथ ही देश भक्ति प्रेम की भावना से ओतप्रोत मनमोहक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम के अंदर जिधर नजर उठाओ उधर बच्चे आजादी का जश्न में डूबे नजर आ रहे थे छात्र छात्राये द्वारा भारत माता की जय वन्दे मातरम् से पूरा गांव गूँजता रहा!
मंच पर विराजमान देवचंद जैन ग्राम पटेल विशिष्ट अतिथि, टेश्वर जैन विशेष अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्षता हेमलाल जुर्री, महेश साहू, महेश ठाकुर, बीरबल कोमरा, श्रीमती भुनेशवरी निषाद, श्रीमती मनीषा ठाकुर, श्रीमती पुष्पा टड़िया, श्रीमती असतला नेताम, श्रीमती मीना नागदोने, श्रीमती बिन्दा कुंजाम गांव के गढ़मान्य नागरिको का शाला परिवार द्वारा तिलक चन्दन से स्वागत किया गया! सभी अतिथियो का मन देशभक्ति का जज्बा देखकर मन आनंददित हो गया!
शाला परिवार से शिक्षक शिक्षिका श्री हेमलाल जुर्री प्रधानाध्यापक, श्रीमती मधुलिका सिन्हा प्राथमिक शाला प्रधानअध्यपिका, सुरेश साहू, ओमप्रकाश मण्डावी, सुदर्शन जैन, श्रीमती कृष्णा कवडे, श्रीमती अर्चना नाग, सु श्री फनेशवरी कोराम, शाला सहायक सेवक श्रीमती फगनी कुंजाम, ध्रुव मण्डावी, बंटी नरेटी, ईश्वरी साहू, राधिका मरकाम, श्रीमती राजबती, मनीषा तमाम शाला परिवार को बलदेव सिंह ठाकुर सरपंच द्वारा मंच से स्कूल मे हो रहे अच्छे पढ़ाई, अनुशासन, राष्ट्र के प्रति प्रेम, स्कूल मे साफ सफाई, भोजन की व्यावस्था देखकर सम्पूर्ण शाला परिवार को हिर्दय से बधाई शुभकामनायें दी है!



