मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए रेमो डिसूजा और टेरेंस लुईस पहुंचे। जहां बाबा महाकाल के दर्शन किए। उज्जैन मध्यप्रदेश बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आए दिन कोई न कोई बॉलीवुड जगत का सितारा मत्था टेकने आता रहता है। इस बीच बॉलीवुड के डांस मास्टर और डांस रियलिटी शो डांस प्लस के कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और टेरेंस लुईस परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए।
ये फीलिंग आप बोल नहीं सकते, सिर्फ महसूस कर सकते हो
रेमो डिसूजा ने कहा कि यहां पर एक अलग ही एक्सपीरियंस था। भस्म आरती मैंने पहली बार देखी है। ऐसे दर्शन कभी महसूस नहीं किए। उनकी पत्नी लिजेल ने कहा कि यह एक अलग एक्सपीरिएंस है जो आप बोल नहीं सकते। इसे आप सिर्फ फील कर सकते हो। यहां पर एक अलग ही वाइब्रेशन है जो कि हमने सुना था। इसका एक्सपीरिएंस हमने आज किया।
दर्शन के बाद स्ट्रांग फील कर रहा हूं – टेरेंस लुईस
टेरेंस लुईस ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मेंटल रिलीफ मिला, काफी स्ट्रांग फील कर रहा हूं। शायद आरती और भस्म की वजह से यहां सब एक्सपीरिएंस करने को मिला है।



