सी.एल.साहू की रिपोर्ट ;-
कांकेर| कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में सत्याग्रह के नाम जो गौवंश का अपमान किया गया, उसी क्रम में चारामा नगर में भी क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी के नेतृत्व, गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य नरेंद्र यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज सहित कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दिनांक 16/08/24 दिन शुक्रवार को चारामा नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में प्रदर्शन के दौरान जिस प्रकार गौवंश को गले में रस्सी बांध के बलपूर्वक खींचा गया, घसीटा गया, पूंछ को पकड़कर मरोड़ा गया, साथ ही अभद्रता पूर्वक पीटाई की गई उससे सर्व समाज एवं सनातन धर्म के अनुयायियों में अत्यधिक रोष एवं गुस्सा है, चूकी हमारे देश की संस्कृति में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है|
इसलिए सनातन संस्कृति का अपमान करने वाले विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व गौ सेवा आयोग के सदस्य नरेंद्र यादव जिन्होंने 5 वर्ष गौवंश के लिए कुछ नही किया, पूर्व नगर अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज, बसंत यादव, धर्मेंद्र मेहता जैसे प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जो कुकृत्य गौवंश के साथ किया गया उससे नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चारामा के बस स्टैंड में कांग्रेस विधायक सहित समस्त कांग्रेसियों का पुतला दहन कर उन्हे पूरे समाज से माफी मांगने की मांग की गई|
“सावित्री मंडावी होश में आओ गौ माता का अपमान बंद करो के नारे लगे”.. इसके पश्चात सारे कार्यकर्ता पुलिस थाना पहुंच कर प्रदर्शन में शामिल सभी कांग्रेसियों के ऊपर पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने की मांग के साथ आवेदन दिए और 3 दिवस में कार्यवाही ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतवानी दिए, पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया, इस प्रदर्शन में ओम प्रकाश साहू मंडल अध्यक्ष, विजय मंडावी जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, प्यारेलाल देवांगन नगर अध्यक्ष, रवि सिन्हा जिला महामंत्री, महावीर उसेंडी,सुशील निषाद महामंत्री, गजेंद्र नाग कोषाध्यक्ष, जयतु राम नायर उपाध्यक्ष, अंकित जैन अध्यक्ष भाजयुमो, संतोष नाहर जिला मंत्री, नीरज खरे, सत्यम गुप्ता, दीपक सोनकर, गुलजार विश्वकर्मा, अनिरुद्ध ठाकुर, नंद किशोर गौतम पार्षद,दिनेश सिन्हा, करण निर्मलकर, ललित साहू ,गोपाल साहू, भोज सोनी, यश कौशिक, निकेश्वर सिन्हा, हीरा निषाद सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l






