अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
जबलपुर|जबलपुर मध्यप्रदेश के ओमती थाना अंतर्गत प्रभु वंदना टॉकीज के पास स्थित चौरसिया बंधु पान की दुकान में देर रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक मौके पर पहुंचे और देखा कि शटर के कुंदे टूटे हुए थे और दुकान का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ओमती थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया और मामला दर्ज किया।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर का चेहरा कैद हो गया है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दुकान संचालक ने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है, लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं मिला था। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



