अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
जबलपुर| जबलपुर मध्यप्रदेश स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से इंडियन कॉफी हाउस द्वारा शनिवार को करमचंद चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित किये गये रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।शिविर का शुभारंभ महापौर जगत बहादुर अन्नू , आयुक्त निशक्तजन संदीप रजक ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आशीष दीक्षित, रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुनील मिश्रा, मेडीकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ शिशिर चनपुरिया एवं इंडियन कॉफी वर्क्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ ओ के राजगोपालन भी मौजूद थे।शिविर में रक्त का संग्रह मेडिकल कॉलेज एवं रानी दुर्गावती चिकित्सालय की ब्लड बैंक की टीम ने किया।



