सुनील साहु की रिपोर्ट:-
कवर्धा | सांसद संतोष पांडेय कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गोपालभावना में आयोजित रामधुनी संकीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना की व ग्रामीणों के साथ राम नाम संकीर्तन किया। उन्होंने फलित चंद्रवंशी के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत परिजन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी , जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश चंद्रवंशी , मंडल अध्यक्ष निलांबर चंद्राकर , वरिष्ठ नेता राजेंद्र चंद्राकर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजू चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।



