रोहित यादव की रिपोर्ट:-
कवर्धा : सर्व यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर सोमवार को कई कार्यक्रम आयोजन किया गया। शहर के भारत माता चौक स्थित सामाजिक भवन में दोपहर 12 बजे से महिला यादव समाज द्वारा अलग अलग प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें समाज की महिलाओं व युवतियांे ने हिस्सा लिया। जिनमें रंगोली प्रतियोगिता में मंजू प्रथम स्थान पर रही। वहीं मटकी फोड़ में संतोषी यादव पहले स्थान पर रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद मनीषा साहू द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना से हुआ।
उन्होंने कहा कि यादव समाज की परंपरा प्रदेश की छवि बनी हुई है। समाज द्वारा जन्माष्टमी पर हर वर्ष अनेक आयोजन किए जाते है, जिससे समाज के लोगों की प्रतिभा भी सामने आती है। कार्यक्रम में अतिथि ने रंगोली प्रतियोगिता, मटकी फोड़, कुर्सी दौड़, मेहंदी व बलून प्रतियोगिता में विजयी प्रभागियों को समाज की ओर से नगद पुरस्कार बांटे।
आयोजन के बाद समाज के महिला, पुरूष सहित बच्चे भगवान कृष्ण की प्रतिमा राधा कृष्ण बड़े मंदिर में स्थापित किए। जिसके बाद समाज के युवाओं ने नगर मेंरैली भी निकाली। महिला समाज के आयोजन में उषा यदु, मनोरमा यदु, प्रमिला यादव, सुभा यादव, सोनिया यादव, मनीषा यादव, गोंदा यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।
प्रतियोगिता के विजयी
सर्व यादव समाज द्वारा अलग अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें बलून प्रतियोगिता में शिवकुमार यादव व रिती पहले स्थान पर रही। वहीं अनिता व विमला द्वितीय, बालिका वर्ग में अंजली व कल्पना पहले स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ में पहला मंजू, दूसरा रिती रही। बालिका वर्ग में नम्रता पहला एवं सोनल दूसरे स्थान पर रही। मेहंदी मंे अनुष्का यादव प्रथम, शालिनी द्वितीय व किरण तीसरे स्थान पर रही।



