उत्तर बस्तर कांकेर | यह एक अनोखी लव स्टोरी छत्तीसगढ़ी फिल्म होगी, जिसका नाम मया के पाती है! स्काईलाइन स्टूडियोज़ के बैनर तले छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “मया के पाती” की शूटिंग इन दिनों बागोड़ गाँव – काँकेर के आस पास ज़ोरों शोर से चल रही है। फ़िल्म के डायरेक्टर जे नूतन पंकज ने बताया कि मया के पाती के खूबसूरत सीन्स को दिखाने के लिए बागोड गांव के आस पास बहुत अच्छे अच्छे लोकेशंस हैँ जो फिल्म की कहानी को एक नयी ताजगी देंगे इस फ़िल्म के माध्यम से हम युवा प्यार की युवा परिभाषा को दिखाने की कोशिश कर रहें हैं। हर किसी को मया के पाती की कहानी उनकी अपनी कहानी लगेगी।
मया के पाती फ़िल्म की प्रोडूसर नूतन शंकर कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत बड़े तादाद में दर्शक वर्ग हैं जो छत्तीसगढ़ी फ़िल्म देखना चाहते हैं और मया के पाती इसी कड़ी में एक बहुत ही बेहतरीन और पूरी तरह पारिवारिक पेशकश है।
फ़िल्म के डायरेक्टर जे नूतन पंकज ने बताया कि कुल सात गाने हैं और सब एक से एक बढ़कर, मुझे पूर्ण विश्वास है कि मया के पाती के गीत छत्तीसगढ़ी संगीत को एक नया आयाम देंगे।
फ़िल्म के मुख्य कलाकार हैं भूपेश लिलहारे, काजल सोनबर, किशन सेन, श्रुति सिंह, मोहन चौहान, संगीता निषाद, कैमरामैन तोरण राजपूत, असिस्टेंट कैमरामैन राज, कोरियोग्राफर वत्सल – मिहिर, कीर्ति, म्यूजिक डायरेक्टर – जे नूतन पंकज, सूरज महानंद, प्रोडक्शन रघुवीर सिंह, राजा ठाकुर एवं सरोज यादव हैं।मया के पाती एक बेहद खूबसूरत लव स्टोरी फ़िल्म है जिसमें कामेडी का धाँसू तड़का है, संभावना है कि दिवाली के समय ये फ़िल्म छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमा हॉल में रिलीज़ होगी।



