अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
भिंड/मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश के भिंड से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर एक मरीज के परिजन पर भड़क गए और उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें कलेक्टर मरीज के परिजन पर जमकर गुस्सा हो गए।
चुप बे…बेवकूफ कहीं का…
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कलेक्टर और मरीज के पति के बीच जोरदार बहस हुई। बताया जा रहा है कि मरीज इलाज के लिए कुछ जानकारी लेना चाह रहा था। तभी कलेक्टर साहब का मूड खराब हो गया और गुस्से में आकर उसे जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि चुप बे…बेवकूफ कहीं का… तेरे को लाइन दिख रही है।
आइए जानते हैं पूरा मामला
यह पूरा मामला शनिवार दोपहर 12 बजे का है। औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर को ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिले, तो उन्होंने आरएमओ डॉ आरएस कुशवाह से ओपीडी में अनुपस्थित मिलने वाले डाक्टर के बारे में जानकारी ली।
जिस पर आरएमओ ने बताया कि डॉक्टर वार्डों में ड्यूटी पर हैं। इसके कलेक्टर ने एसएनसीयू, पीआईसीयू, शिशु वार्ड, सर्जिकल, आई वार्ड, महिला ओपीडी कई वार्डों का निरीक्षण किया। जिसके बाद कलेक्टर ने सिविल सर्जन डॉ़ आरके मिश्रा को अनुपस्थित मिलने वाले डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
युवक को सिक्योरिटी गार्ड ने दिया धक्का
बहस के बाद युवक आक्रामक होता नजर आया तो गार्ड ने उसे धक्का देते हुए आगे बढ़ने से रोक लिया। वहां मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडिया बना लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
कलेक्टर बोले- हंगामा मचा रहा था वो व्यक्ति
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो पर पत्रिका ने उनका पक्ष जानना जाना। तो उन्होंने बताया कि ये वीडियो दो दिन पुराना है जब वो अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान मरीज के साथ का एक व्यक्ति हंगामा कर रहा था। प्रसूता की लाइन लगी होने के बावजूद पुछ रहा था कि लाइन कहा है। जिसे मैंने पहले लाइन बताई लेकिन इसके बावजूद जब वो हंगामा कर था तब मैंने उसे डांट दिया। वीडियो दो मिनट का है लेकिन अब एडिट कर के वायरल किया जा रहा है।



